फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों में पर्सनालिटी डेवलप करेगी लैंग्वेज लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों में पर्सनालिटी डेवलप करेगी लैंग्वेज लैब
विज्ञापन

शासन ने प्रदेश के 10 पॉलिटेक्निक कॉलेजों के लिए अवमुक्त किए एक करोड़ 75 लाख रुपये
महामाया पॉलिटेक्निक कॉलेज बालूशासन को जारी हुए 16 लाख रुपये
कॉलेज के एक हॉल में अत्याधुनिक लैब की होगी स्थापना
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित करने के लिए व उनकी बोल-चाल की भाषा को बेहतर बनाने के लिए लैंग्वेज लैब की स्थापना पॉलिटेक्निक कॉलेज बालू शासन में होगी। इसके लिए शासन ने प्रदेश के 10 जिलों में स्थापित पॉलिटेक्निक कॉलेजों को एक करोड़ 75 लाख रुपये जारी किए हैं। इसमें संतकबीरनगर जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज को लगभग 16 लाख रुपये आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन

युवाओं को उच्च गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 10 जिलों में स्थापित पॉलिटेक्निक संस्थानों में लैंग्वेज लैब की स्थापना को मंजूरी दी है। इसके तहत विद्यार्थियों को इसका लाभ नौकरी के दौरान साक्षात्कार में मिलेगा। इस लैब में विद्यार्थियों का कम्युनिकेशन स्किल मजबूत किया जाएगा। लैब में विद्यार्थी अंग्रेजी समेत अन्य भाषा पर अपनी मजबूत पकड़ बनाएंगे। जिले के बघौली ब्लॉक के बालू शासन में स्थित महामाया पॉलिटेक्निक कॉलेज में वर्तमान समय में 502 विद्यार्थी नामांकित हैं। इनके अंदर बेहतर तरीके से स्किल डेवलपमेंट को विकसित करने, साक्षात्कार के दौरान कैसे अपनी बात को रखना है, यह सब एक सर्वर के जरिए बताया जाएगा। लैंग्वेज लैब में कई कंप्यूटर लगाए जाएंगे। कंप्यूटर पर लगे एक लैंग्वेज लैब सॉफ्टवेयर के जरिए विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे। साफ्टवेयर जो भी बोलेगा, उसे विद्यार्थी दोहराएंगे करेंगे। इससे उन्हें भाषा को याद रखने में आसानी होगी। यह पूरी तरह से सुसज्जित लैब होगी। लैब में विद्यार्थियों को रहने, बोलने आदि के बारे में कंप्यूटर पर लगे सॉफ्टवेयर के जरिए बताया जाएगा। इसके लिए लगभग 16 लाख रुपये की मंजूरी हुई है। महामाया पॉलिटेक्निक कॉलेज बालूशासन के प्राचार्य मदन मिश्र ने बताया कि लैंग्वेज लैब की स्थापना होनी है। वर्तमान समय में कॉलेज में 502 विद्यार्थी नामांकित हैं। लैब की स्थापना होने से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इससे विद्यार्थियों की पर्सनालिटी डेवलप करने में मदद मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें