फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ की जांच में तकनीकी सहायक मिले अनुपस्थित, मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीओ की जांच में तकनीकी सहायक मिले अनुपस्थित, मानदेय रोका
विज्ञापन

डीडीओ ने सेमरियावां ब्लॉक, सीएचसी और बीआरसी का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बृहस्पवितार को सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय, सीएचसी सेमरियावां और बीआरसी सेमरियावां का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों, सफाई कर्मियों आदि के कोविड टीकाकरण प्रथम, द्वितीय और बूस्टर डोज की समीक्षा की। इस दौरान तकनीकी सहायक (टीए) राकेश चौधरी और रमेश चंद्र गुप्ता कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे थे। इनका मानदेय रोकने के निर्देश दिए, जबकि टीए सेराजुद्दीन, ध्रुपनाथ मौर्य अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश बीडीओ को दिए।
विज्ञापन

डीडीओ सुदामा प्रसाद ने समीक्षा के दौरान कई कर्मियों को कोविड वैक्सीन डोज न लगाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोविड वैक्सीनेशन के लिए अधिकारी और कर्मचारी को ही लोगों को प्रेरित करने के लिए जिम्मेदारी दी गई। जिम्मेदार लोग ही अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन प्रथम व दूसरी डोज न लगे होने कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। चुनाव सीएचसी व बीआरसी पर निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षकों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर जगदीश पटेल, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, नोडल शिक्षक जफीर अली करखी, शोएब महामंत्री, राम निहोर, जलील अहमद, अशोक कुमार,. मनोज कुमार अनिल, सुहेल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें