फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ गांव का ही रहने वाला युवक अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ किया। छात्रा जब विरोध की तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़छाड़, मारने पीटने व धमकी देने का केस दर्ज किया।
इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा का आरोप है कि वह गांव के पास स्थित विद्यालय में पढ़ती है। घर से पैदल ही स्कूल पर आती- जाती है। बुधवार को सुबह में वह विद्यालय पर जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी युवक उसे पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा का आरोप है कि छेड़छाड़ से मना करती रही, लेकिन वह हरकत करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाई तो आरोपी उसे मारपीट कर घायल करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। एसओ केडी सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें