बीआरसी सेमरियावां पर प्रदर्शन करते शिक्षक।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
नहीं आए ऑडिटर, शिक्षकों ने की नारेबाजी
- बीआरसी पर ऑडिट के लिए टीम का इंतजार करते रहे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। बीआरसी सेमरियावां पर कई घंटों इंतजार के बाद भी ऑडिटर के न आने से नाराज शिक्षकों ने नारेबाजी की।
वित्तीय वर्ष 2021-22 का वैधानिक संप्रेक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद के सभी बीआरसी पर ऑडिट के लिए तिथि निशित की गई। तीन सितंबर को सेमरियावां में तिथि तय कर दी गई। ऑडिट के लिए शिक्षक विद्यालय में पढ़ाई छोड़ कर बीआरसी पहुंचे। ऑडिटर के नहीं पहुंचने पर शिक्षकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मो. आजम, मंत्री मो. शोएब अख्तर, कोषाध्यक्ष राम निवास ने बताया की ऑडिटर द्वारा समय देने के उपरांत भी बीआरसी कार्यालय पर नहीं आए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जफीर अली करखी, फूलचंद, परमात्मा पाठक, बेलाल अहमद, अबुल कलाम, कमाल अहमद, शैलेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, हिमांशु पांडे आदि मौजूद रहे। इस संबंध में बीईओ आशीष सिंह ने बताया कि तहसील दिवस में होने की वजह से मामले की जानकारी नहीं है। आडिट टीम से बातचीत की जाएगी।