- शासन ने जांच अधिकारी किया नामित
- दो दिनों तक विद्यालयों का करेंगे निरीक्षण
- 28 माध्यमिक विद्यालय जिले में संचालित
- 22 राजकीय और 34 सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों में चल रही विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों के स्थलीय निरीक्षण के लिए शासन ने जांच अधिकारी नामित कर दिया है। वह जनपद में आकर दो दिनों तक विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
जिले में कुल 28 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 22 राजकीय और 34 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में शासन की कई योजनाओं सहित निर्माण कार्य चल रहे हैं। टीम विद्यालय अनुदान, खेल अनुदान की राशि, लिमिट हस्तांतरण, विद्यालय स्वच्छता, पठन-पाठन व्यवस्था, शैक्षिक पंचांग के अनुसार शिक्षण कार्य की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लेगी।
शासन स्तर से टीम जिले में आएगी और विद्यालयों का निरीक्षण करेगी, जिसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह विद्यालयों में व्यवस्था सुदृढ़ कर लें।
- हरिश्चंद नाथ, डीआईओएस