फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाद्य सुरक्षा के लिए जागरूक करने पहुंची टीम, बंद होने लगे शटर

Thu, 09 Jan 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। नगर में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा जागरूकता वैन के प्रवेश करने पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकानों व चाय खानों के शटर धड़ाधड़ डाउन हो गए और चौराहों पर कुछ समय के लिए सन्नाटा सा छा गया। टीम के साथ पहुंचे अधिकारियों ने ग्राहकों और व्यापारियों को जागरूक कर लौट गए।
विज्ञापन

खाद्य विभाग का एफएसडब्लू वाहन बृहस्पतिवार की दोपहर बाद नगर में पहुंचा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी खलीलाबाद बृजेश कुमार और सच्चिदानंद ने मगहर पहुंचकर कर जनहित को लेकर ग्राहकों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मिलावटी सामानों से खुद को बचाएं और खाने से परहेज कर कर अपने जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि मिलावटी सामानों को बेचने से बचें।
ऐसा कर वह ग्राहकों के साथ ही खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। क्योंकि दुकान के जरिये ही मिलावटी समान ग्राहकों तक पहुंचता है। इस दौरान दुकानों पर नमूना लेकर उनकी जांच भी की गई।ㄮ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें