संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था के अटल सभागार में सुरक्षा एवं संरक्षा विषय पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम एवं द्वितीय बैच सोमवार को संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तथा कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया
प्रशिक्षण के अंतिम दिन डाॅयट प्रवक्ता प्रशिक्षण प्रभारी उपेंद्र यादव की ओर से मानसिक स्वास्थ्य एवं अग्नि दुर्घटना पर रूपरेखा से अवगत कराया गया। नोडल प्रवक्ता डॉ. आराधना गोस्वामी ने सुरक्षा एवं संरक्षा विषय के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों, कारण एवं बचाव के बारे में विद्यालय स्तर पर सुरक्षित वातावरण एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण में मनोचिकित्साधिकारी डाॅ. तन्वंगी मनी शुक्ला ने प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पर्याप्त नींद लें, अपनी देखभाल स्वयं करें। संतुलित भोजन करें। जंक फूड से बचें। नकारात्मक सोच से बचें, व्यायाम अवश्य करें। सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाएं, अच्छा व्यवहार करें। असफलता से सीख लीजिए, कदापि निराश न हों।
प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में अग्नि शमन अधिकारी अशोक कुमार यादव ने आग की घटना से बचाव के लिए शिक्षकों को जागरूक किया। दीपावली के समय विशेष सावधानी बरतने के लिए सचेत किया। संवाद