फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 120 शिक्षकों को नहीं किया जाएगा कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के गैर जनपद स्थानांतरित हुए 69 हजार भर्ती से संबंधित शिक्षकों के कार्यमुक्त करने पर रोक लग गई है। जिले में 120 शिक्षकों को स्थानांतरण हुआ है। रोक लगने के बाद शिक्षक मायूस हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत कुल 236 शिक्षकों का स्थानांतरण गैर जनपद में हुआ है। इसमें 120 शिक्षक 69 हजार भर्ती से संबंधित हैं। इन शिक्षकों को पांच जुलाई तक कार्यमुक्त करना था, लेकिन इधर शासन स्तर से इन शिक्षकों को कार्यमुक्त करने पर रोक लग गई है। बताया जा रहा है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत मामला न्यायालय में है, जिसको देखते हुए अब इन शिक्षकों को कार्य मुक्त नहीं किया जाएगा। न्यायालय का फैसला आने के बाद ही शासन स्तर से निर्णय लिया जाएगा। विभाग के इस फरमान से इन शिक्षकों में मायूसी है।
बीएसए अमित कुमार सिंह का कहना है कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव का निर्देश मिला है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत स्थानांतरित हुए शिक्षकों को कार्यमुक्त न किया जाए। उच्चाधिकारियों का जैसा आदेेश होगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें