फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय विलय के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना

Tue, 08 Jul 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने मंगलवार के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर विद्यालय विलय सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौपा।
विज्ञापन

संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहाकि प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुए हजारों शिक्षकों को सरप्लस घोषित कर दिया गया। 20 हजार विद्यालयों को संविलयन करके प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद समाप्त कर दिए गए। वर्तमान में विद्यालय विलय की प्रक्रिया से छात्र अभिभावक परेशान हैं। विद्यालयों की दूरी अधिक होगी। रसोइयों की सेवा समाप्त होगी। विलय प्रक्रिया को पूर्ण करने में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधान विद्यालय प्रबंध समिति पर दबाव बनाकर विद्यालय बंद कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहाकि एक अप्रैल 2025 के पश्चात नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन पेंशन से आच्छादित किया जाए। विलय की प्रक्रिया रोकी जाए। किसी विद्यालय को बंद न किया जाए। प्रत्येक विद्यालय प्रधानाध्यापक की पदोन्नति एवं तैनाती की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान गंगा प्रसाद यादव,ओम प्रकाश यादव, के सी सिंह, जफीर अली, मो आजम, राम करन पासवान, अरुण यादव, विजय नाथ, रमेश प्रसाद, रामशरण, अखिलेश कुमार चंद, मो शोएब अख्तर, विष्णु श्रीवास्तव, जयभान चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें