फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता दर बढ़ाने के लिए कार्य करें शिक्षक : अभीष्ट देव

Mon, 08 Sep 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रामसुरेश चौरसिया को सम्मानित करते डॉयट प्राचार्य
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह के समापन अवसर पर सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अटल सभागार में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साक्षरता के क्षेत्र में कार्य करने वाले 14 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में साक्षरता पर चर्चा करते हुए डायट प्रवक्ता अभीष्ट देव पांडेय ने कहा कि आजादी के पूर्व से लेकर आज तक का साक्षरता दर पर 72 से 73 प्रतिशत ही हो सका है। इसमें और कार्य करने की आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर हम सभी को प्रण लेना चाहिए कि हम देश के साथ राज्य की साक्षरता दर में बढ़ाने में सहयोग करेंगे।
बीएसए अमित सिंह ने आह्वान किया कि साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए शिक्षक पूर्ण सहयोग करें। डायट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जिला साक्षरता समिति द्वारा यह वर्ष डिजिटल साक्षरता के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित रामसनेही यादव को बुके, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान राम सुरेश चौरसिया, जिला समन्वय बालिका शिक्षा अभय प्रताप शाह, आशीष सिंह, जनार्दन यादव, डाॅ. रजनीश बैद्यनाथ, रितेश कुमार, मधु चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें