मेंहदावल। बीआरसी सभागार में सोमवार को क्षेत्र किसानों को उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के तहत प्रशिक्षित और जागरूक करने के लिए शिक्षकों के बीच में गोष्ठी आयोजित की गई। एडीओ एजी अशोक कुमार मिश्र ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य मिलेट्स की खेती को फिर से बढ़ावा देना। किसानों की आय बढ़ाना और पोषण में सुधार करना है। किसानों को मिलेट्स (मोटे अनाज) की खेती के लिए बीज राशि प्रदान की जाती है। कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों को भी मिलेट्स पर अनुसंधान और नवाचार के लिए अनुदान दिया जाता है। किसानों से मक्का, बाजरा और ज्वार जैसी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होती है। ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा के साथ कई क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मिलेट्स के उपभोग को बढ़ाने के लिए मोबाइल आउटलेट व मिलेट्स स्टोर भी स्थापित किए जाएंगे। जागरूकता के अभाव में किसान मिलेट्स का उत्पादन नहीं करते हैं। शिक्षक खुद मिलेट्स का उत्पादन करें और किसानों को भी जागरूक करें। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी पर एडीओ एजी अखिलेश चंद्र की देख-रेख में मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम आयोजित करते हुए मोटे अनाज का उत्पादन करने के लिए गोष्ठी हुई।
इस अवसर पर इंद्रमणि त्रिपाठी, प्रफुल्ल त्रिपाठी, अनूप सिंह, अरविंद, राकेश कुमार, अभिषेक सिंह समेत कई मौजूद रहे।