फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षक समाज के रोल मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर : राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ के निर्देशन में माध्यमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधि वेत्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता चीफ डिफेंस काउंसिल अंजय कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षकों को समाज के रोल मॉडल की संज्ञा देते हुए कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव ने सुरक्षा व संरक्षा के विभेद को बताते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रम को विस्तार से बताया। उन्होंने कानून के विभिन्न पहलुओं के बारे में चर्चा किया। कार्यस्थल पर महिलाओं के सुरक्षा हेतु बने कानून पोश एक्ट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा अधिकार है, इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 15100 तथा न्याय मार्ग एप के बारे में जानकारी दी गई।
असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल मो. दानिश ने डिजिटल अरेस्ट, जीरो एफआईआर तथा साइबर क्राइम के बारे में बताया। इस दौरान डायट प्रवक्ता डाॅ. आराधना गोस्वामी, प्रवक्ता भूपेंद्र यादव, मुलायम यादव समेत हीरालाल इंटर काॅलेज खलीलाबाद, पीबी गर्ल्स इंटर काॅलेज खलीलाबाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें