फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Tue, 24 Feb 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में शिक्षकों की ओर से टेट के विरोध में चलाए गए ट्विटर अभियान की सफलता के बाद सोमवार को जनपद के प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने बाहों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। बोर्ड परीक्षा में भी काली पट्टी बांधकर ड्यूटी किया।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में सोमवार को जूनियर हाईस्कूल में बैठक की गई। क्रमिक आंदोलन की सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया। अंबिका देवी यादव ने कहा कि यह विरोध तीन दिन तक जहां भी रहें काली पट्टी बांधकर ही टेट अनिवार्यता के काले कानून का पुरजोर विरोध करें। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षकों से आग्रह किया है कि सभी प्रत्येक दशा में काली पट्टी अवश्य बांधे। 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर आयोजित धरने में भी बड़ी संख्या में शामिल हो। इस दौरान संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, विजय नाथ यादव, रामसरन यादव, जफीर अली, मो आजम, मो शोएब अख्तर, जयभान चौधरी, अभिनव प्रताप सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गा यादव, अनिल कुमार सिंह, शिवचरन गुप्ता, सुयेब अहमद, राहुल यादव, रामकरन पासवान, रामनाथ यादव, प्रेम प्रकाश दूबे, प्रमोद पाठक आदि मौजूद रहे।

केसी सिंह को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी
जिला मंत्री ओम प्रकाश यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में मंत्री पद पर केसी सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। यह जिम्मेदारी उन्हें उनके संगठन के प्रति जागरूकता एवं कर्मठता को देखते हुए जिला कार्य समिति एवं ब्लाॅकों के अध्यक्ष व मंत्री के सर्वसम्मति से दिया गया है। विपिन कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें