फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष समयदेव पांडेय के द्वारा शिक्षा व शिक्षक बचाओ आग्रह आंदोलन के तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को संबोधित एक मांग पत्र शनिवार की शाम डीआईओएस को सौंपा गया। जिसमें वित्तविहीन शिक्षकों की नियमावली व कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन को देखते हुए आपदा राशि 15000 रुपये प्रति माह के दर से देने की मांग की गई।
विज्ञापन

मांगपत्र में कहा गया है कि वित्तविहीन शिक्षकों के द्वारा बोर्ड परीक्षा ड्यूटी, बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन संबंधी प्रत्येक कार्य ईमानदारी से अंजाम दिए गए हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन के कारण विद्यालय बंद होने से वित्तविहीन शिक्षकों की दयनीय स्थिति को देखते हुए आपदा राशि 15000 रुपये प्रत्येक माह दिया जाए। मांग पत्र में कहा गया है कि विद्यालय प्रबंधन मजबूर है क्योंकि विद्यालय बंद होने से बच्चों की फीस नहीं आ रही है। ऐसे में सरकार को इन वित्तविहीन शिक्षकों की सुधि लेते हुए नियमावली बनाकर इन्हें संतोषजनक मानदेय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें