फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : शहर से गांव तक बंद रहे बाजार, सड़कों पर दिखा सन्नाटा

विज्ञापन
लाक डाउन के चलते शहर में दुकाने रही बंद। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
लॉकडाउन : शहर से गांव तक बंद रहे बाजार, सड़कों पर दिखा सन्नाटा
विज्ञापन

- डीएम ने बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। साप्ताहिक लॉकडाउन का असर शहर से लेकर गांव देखने को मिला। दुकानें पूरी तरह से बंद रही। हालांकि शहर में इक्का दुक्का दो पहिया वाहन दिखाई दिए। उन्हें पुलिस की पूछताछ का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शासन ने लॉकडाउन की पूर्व की व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए अब प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। ऐसे में रविवार को मेडिकल की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रही। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए चौराहों पर पुलिस की चौकसी दिखी। शहर में प्रवेश करने वाले मार्ग पर पुलिस के जवान वाहनों की चेकिंग करते दिखे। मेंहदावल बाईपास चौराहे पर यातायात पुलिस के जवानों ने भीड़भाड़ रोकने के लिए सतर्कता बरती। इस बीच डीएम रवीश गुप्त ने बगैर मास्क और बेवजह सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉकडाउन का असर देखने को मिला। इस बीच स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने का क्रम जारी रहा। साथ ही क्षेत्र में भी जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना जांच किया। इसके तहत खलीलाबाद विकास खंड के फेरूसा में कैंप लगाकर कोरोना की जांच की गई। दूसरी तरफ जिन क्षेत्रों में कोराना के मरीज मिल रहे हैं, उन गांवों में टीमें लगाकर घर-घर सर्वे कराया जा रहा है और इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें