फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

Tue, 19 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 प्रथम तैनाती से वरिष्ठता निर्धारित करने की मांग को लेकर मंगलवार को अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। 
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष रामभवन मौर्य ने कहा कि वर्ष 2012 -13 में शिक्षकों को उनके इच्छानुसार जनपद में स्थानांतरित किया गया। किंतु बेसिक शिक्षा परिषद की नियमावली में विसंगति के कारण स्थानांतरित शिक्षकों का पूर्व जनपद में की गई समस्त सेवा अनुभव को विभाग द्वारा शून्य मान लिया जाता है। जिसके परिणाम स्वरूप वरिष्ठता निर्धारित नहीं हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि स्थानांतरित शिक्षक सेवाकाल एवं शिक्षण अनुभव होने के बावजूद अपने अधीनस्थ शिक्षकों के बीच कार्य करने को विवश है। स्थानांतरित शिक्षक अधिक वेतनमान होने के बावजूद कम वेतनमान वाले कनिष्ठ शिक्षकों के अधीनस्थ कार्य कर रहे है। शिक्षा अनुभव एवं वेतन में वरिष्ठ होने के बावजूद स्थानांतरित शिक्षकों को पदोन्नति से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कई बार आंदोलन किया गया पर उनकी बातों को नहीं सुना गया। उन्होंने सीएम से मामले में हस्तक्षेप कर समस्या के निराकरण की मांग की है साथ ही यह भी कहा है कि 26 अप्रैल को लखनऊ में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर सत्य प्रकाश, प्रभाष कुमार यादव, पवन कुमार यादव, रीना जायसवाल, नीलू चौधरी, राकेश मौर्य, भीमसेन यादव, शिव कुमार, मदन चंद, इंदुधर मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें