फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षक नदारद, प्राइवेट टीचर पढ़ाती मिलीं स्कूलों में

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरैया। शिक्षा क्षेत्र हैंसर बाजार में बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र के निरीक्षण में परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा शुक्ल प्रथम में शिक्षकों की जगह रानी नाम की प्राइवेट टीचर बच्चों को पढ़ाती मिली। उन्होंने दो हजार रुपये मासिक मानदेय पर काम करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय तामा में प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र हस्ताक्षर के बावजूद अनुपस्थित मिले। 63 विद्यार्थियों में 35 उपस्थित थे और चार शिक्षक-शिक्षामित्रों के बावजूद पढ़ाई केवल दो समूहों में चल रही थी। मुंडेरा शुक्ल प्रथम में प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। 45 विद्यार्थियों में केवल 18 उपस्थित थे।
उच्च प्राथमिक विद्यालय तामा, मुंडेरा शुक्ल द्वितीय और लोचीपुर में शिक्षक उपस्थित मिले और शिक्षण कार्य संतोषजनक पाया गया। गायघाट पूर्वी में प्रभारी प्रधानाध्यापिका अवकाश पर थीं और जरूरी पोस्टर नहीं लगे थे। निरीक्षण में शिक्षक व छात्र उपस्थिति समेत शिक्षण व्यवस्था में कई कमियां सामने आईं। इसी प्रकार अन्य विद्यालयों का खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा और निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

शिक्षकों को शिक्षण कार्य की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया गया। बीईओ ने बताया कि सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें