फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर चाक डाउन करेंगे शिक्षक

Sat, 06 Aug 2016 11:42 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
teacher - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बखिरा में शनिवार को वेणी माधव इंटर कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर अध्यापन कार्य स्थगित करने की चेतावनी दी है। शनिवार को कॉलेज परिसर में माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला उपाध्यक्ष नवल तिवारी की अध्यक्षता में बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की। इस संबंध में एक मांत्र पत्र जिला  विद्यालय निरीक्षक को भी भेजा गया। 
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक पूरी लगन से अध्यापन कार्य में जुटे हैं। बावजूद इसके उन्हें समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। वर्ष 2005 से अध्यापन कार्य करने वाले सभी अध्यापकों को जुलाई का वेतन नहीं मिला है,  जबकि जीपीएफ पाने वाले सभी अध्यापकों को जुलाई का भी वेतन मिल चुका है। आगामी आठ जुलाई तक वेतन का भुगतान न किए जाने पर समस्त अध्यापक पढ़ाई कार्य स्थगित करते हुए चाक डाउन करने को बाध्य होंगे। दिनेश पाल सिंह, रामनिवास, मनोज  कुमार, विपिन वर्मा, अक्षयवर, दीपक, सुरजीत वर्मा, आशुतोष, मौलेन्दु  पांडेय, सुमित्रानंदन आदि मौजूद रहे। 

 पेंशन के लिए नौ को लखनऊ में प्रदर्शन ः माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष नवल तिवारी ने कहा कि साल  2005 से भर्ती हुए अध्यापकों को पेंशन की सुविधा से वंचित कर दिया गया है।  ऐसे लोगों के हक में पेंशन की सुविधा देने के लिए लखनऊ स्थित जीपीओ में जनपद  के शिक्षक आगामी नौ जुलाई को धरना प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें