धनघटा। कस्बे में स्थित देसी शराब की दुकान पर शराब पीने को लेकर शिक्षक और सफाई कर्मी में शुक्रवार के दोपहर मारपीट हो गई। मारपीट में शिक्षक को ज्यादा चोट आई हैं। थाने पर बैठकर दोनों में सुलह समझौता की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार के दोपहर पौली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय पर कार्यरत शिक्षक और सफाई कर्मी शराब दुकान पर पहुंचे थे। बताया जाता है कि वहां पर एक ही गिलास खाली थी। उस गिलास से शिक्षक पहले शराब पीना चाह रहे थे, लेकिन सफाई कर्मी ने गिलास को ले लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। एक दूसरे को जमकर मारना पीटना शुरू कर दिए। वहां मौजूद लोग बीच बचाव किए तब जाकर मामला शांत हुआ। दोनों थाने पर पहुंच कर तहरीर देना चाह रहे थे लेकिन कुछ लोग इज्जत का हवाला देकर दोनों के बीच सुलह समझौते कोशिश कर रहे थे। थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।