संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर परिषदीय सामान्य शिक्षकों का सेवाकालीन प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र खलीलाबाद पर कराया गया। इस दाैरान बताया गया कि शिक्षण में वर्तमान समय में आईटीसी एवं भाषा शिक्षक सहित गणित शिक्षण, विज्ञान शिक्षण को सुगमिता पूर्वक अनुकूलित पाठ्यक्रम के माध्यम से पढ़ाया जाए
इसमें विकास क्षेत्र स्तर पर कार्यरत स्पेशल एजुकेटरों ने मास्टर ट्रेनर के रूप में तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें समावेशी कक्षा में विविधताएं, दिव्यांगता की श्रेणी, दिव्यांग बच्चों के लिए परीक्षा बोर्ड की भूमिका और पाठ्यक्रम का अनुकूलन, समावेशी कक्षाओं में सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग, सहित 19 विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार चौधरी व यतींद्र नाथ आर्य ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
姘