संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में हर माह पढ़ाई सुधारने के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। इसके लिए हर माह बैठक होगी। इसमें शिक्षक अपने अच्छे काम, नए प्रयोग, पढ़ाने के तरीके और सामुदायिक सहयोग के अनुभव साझा करेंगे और अगले माह के लिए पढ़ाई सुधारने के मापने योग्य लक्ष्य तय करेंगे। इसमें बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता बढ़ाने के लिए पाठ योजनाओं में केस स्टडी, वाद-विवाद और समस्या समाधान शामिल रहेंगे।
जिले में 1246 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब एक लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालयों में शिक्षण कार्य को सुदृढ़ करने के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास और गतिविधियां कराई जा रही हैं। इसके लिए स्कूल समय में शंकुल पर मासिक बैठक होगी। यह बैठक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक की अलग-अलग होगी। इसमें शिक्षक अपने अच्छे काम, नए प्रयोग, पढ़ाने के तरीके और सामुदायिक सहयोग के अनुभव साझा करेंगे। बच्चों की सोचने समझने की क्षमता बढ़ाने के लिए पाठ योजनाओं में केस स्टडी, वाद-विवाद और समस्या समाधान को लेकर बातचीत करेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, जिला समन्वयक, एसआरजी और एआरपी हर माह कम से कम एक बैठक में शामिल होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह बैठक संकुल पर कराई जाएगी। इसमें पढ़ाई सुधारने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे।