जनवरी का महीना चल रहा है। कहते हैं कि इस महीने में ठंड कम पड़ती है, लेकिन इस बार उलटा हो रहा है। आसमान में घना कोहरा छाया रह रहा है।
सुबह और शाम में कोहरा अधिक हो जा रहा है। जिससे लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण लोग सुबह और शाम में सड़कों पर कम ही दिख रहे है। मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद बदले मौसम ने लोगों के लिबास बदल दिए।
ठंड का एहसास एक बार फिर हुआ तो लोगों ने आग जलाकर राहत की सांस ली। वही ऊनी वस्त्रों की बिक्री करने वाले दुकानदार भी ठंड बढने से काफी खुश है।
उन्हे उनकी दुकानदारी अच्छी होने की संभावना दिख रही है। बरदहिया बाजार के रहने वाले श्याम बिहारी गुप्ता, गोलाबाजार निवासी दिलीप कुमार, हरेराम आदि का कहना है कि ठंड बढने के बाद से बिजली अक्सर कट जा रही है। जिससे पानी की दिक्कत उत्पन्न हो जाती है।
शहर के तो नगर पालिका परिषद ने प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी है और रैन बसेरा भी खुल रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ठंड से निजात के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। खुद के भरोसे ग्रामीण अपने को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं।
ठंड से ऐसे करें बचाव
ठंड में गर्म कपड़े पहने, ठंडे सामान जैसे दही, अचार का प्रयोग न करें। ठंड लगने या इससे बचने के लिए सौंठ, मरीच, आजवाइन, गुड़ का काढ़ा पीएं।
इस मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान दें। छोटे बच्चों को सोते समय थोड़ा शहद जरूर चटाएं। गुड़ का सेवन ठंड में नियमित करें।