फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सभासद पर प्राथमिकी दर्ज काम पर लौटे सफाईकर्मी

Wed, 10 Jun 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मसिंहवा। सभासद और नगर पंचायत कर्मचारी के बीच में विवाद के मामले में पुलिस ने कर्मचारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सभासद शशिकपूर राय पर कर्मचारी से मारपीट व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के आरोप में प्राथमिक दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत नगर क्षेत्र में सफाई कार्यसेवा बहाल हो गई।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड संख्या-10 के सभासद शशिकपूर राय व नगर पंचायत कर्मी जेसीबी चालक अहमद रजा के बीच शनिवार को विवाद हो गया था, जिस पर दोनों पक्षों द्वारा आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन

मामले की जांच के बाद पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने की बात कही गई थी। विवाद के उपरांत नगर पंचायत के कर्मचारी लामबंद हो गए थे और नगर क्षेत्र में सफाई कार्य ठप पड़ गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में कर्मचारी अहमद रजा के तहरीर पर सभासद के खिलाफ मारपीट व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। सभासद शशि कपूर राय का कहना है कि पुलिस ने एकपक्षीय प्राथमिकी दर्ज की है। मेरे भी तहरीर पर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करना चाहिए। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें