फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए कदम उठाएं : डाॅ. बबिता

विज्ञापन
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष द्वारा जिला चिकित्सालय के महिला विंग में गोद भराई कराया गया। स्रोत-सूच
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबीता सिंह चौहान ने बुधवार को महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए जनसुनवाई की। इसके साथ ही उन्होंने कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जनपद भ्रमण के दौरान उन्होंने तामेश्वर स्थित शिव मंदिर का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय के महिला विंग में कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई और अन्नप्राशन के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही अस्पताल का निरीक्षण किया।
जिला चिकित्सालय के महिला विंग में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान 20 कन्याओं का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया तथा उनकी माताओं को मिठाई, फल व बच्चों के लिए बेबी किट एवं कपड़ा भेंट किया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण के लिए सभी माताओं को आम व अन्य प्रकार के पौधे भेंट किए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, दवाओं एवं चिकित्सकों की उपलब्धता और मरीजों की सुविधाओं आदि के बारे में संबंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कहा कि अस्पताल में समस्त चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए।
निरीक्षण भवन खलीलाबाद में जनसुनवाई, समीक्षा बैठक तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कॉविड-19 के बच्चों के दो बच्चों को लैपटॉप का वितरण किया। जनसुनवाई के दौरान समाज कल्याण, राजस्व विभाग, महिला कल्याण विभाग और पुलिस विभाग से संबंधित कुल 10 प्रकरण प्राप्त हुए।
जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्वक 15 दिवस के भीतर निस्तारण करते हुए आख्या उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया।
इस दौरान एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें