फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन को जन-जन तक पहुंचाएं : सांसद

Mon, 25 Sep 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेंटर में रविवार को जल जीवन मिशन के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उद्घाटन सांसद प्रवीण निषाद और मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन


सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को जन-जन तक पहुंचाने और लोगो के घर तक हर घर जल की व्यवस्था हो। समस्त घरों में कनेक्शन पहुंचाने और इस दिशा में आम जनमानस को जागरूक किए जाने का निष्ठा पूर्वक कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी सरकारी योजनाओं का जनता तक लाभ पहुंचे। कोई भी पात्र व्यक्ति या महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे इस दिशा में कार्य किया जाए। विधायक अनिल त्रिपाठी ने जल जीवन मिशन के इस महत्वपूर्ण योजना को जनमानस तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ-साथ जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत हर घर नल योजना की सफलता हेतु लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने इस संबंध में नुक्कड़ नाटक टीम को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। विधायक ने कहा कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता हम सब के लिए बहुत जरूरी है। सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल से हम होने वाले बीमारियों को मात दे कर मानव जीवन को स्वस्थ रखने में सफल होंगे। सीडीओ संत कुमार ने लोगो को जल बचाने तथा जल के महत्व के बारे में जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक टीम ने अपनी कला से सबको प्रभावित किया। इस अवसर पर डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण संजय जायसवाल, डीपीएमयू टीम के जिला समन्वयक ओपी तिवारी, आईएसए कोआर्डिनेटर विवेकानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें