फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों में अनियमितता की हुई टीएसी जांच

Sat, 26 Oct 2024 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सेमरियावां क्षेत्र के बढ़यामाफी गांव में मनरेगा, राज्य व केंद्रीय वित्त से कराए गए कार्यों में अनियमितता की मिली थी शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बढ़यामाफी में विकास कार्यों में अनियमितता और सरकारी धन के गबन की शिकायत पर शनिवार को तकनीकी संपरीक्षा प्रकोष्ठ (टीएसी) ने 12 बिंदुओं पर जांच की। टीम ने जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपने की बात कही।

बढ़ायामाफी गांव के शहजाद अहमद ने मंडलायुक्त बस्ती मंडल को बयानहल्फी के साथ एक माह पहले शिकायत पत्र सौंपा था। जिसमें गांव में मनरेगा, राज्य व केंद्रीय वित्त से कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की 61 बिंदुओं पर शिकायत की थी। आरोप है कि बिना कार्य भुगतान, डबल भुगतान, गुणवत्ता में कमी सरकारी धन का गबन किया गया है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर बस्ती मंडल ने मंडलीय प्राविधिक परीक्षक, तकनीकी संपरीक्षा प्रकोष्ठ (टीएसी) के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम गठित की। शनिवार को प्राविधिक परीक्षक अंकुर वर्मा व दिनेश कुमार शुक्ला ने गांव पहुंचकर 12 बिंदुओं पर स्थलीय सत्यापन कर जांच की। टीम ने शिकायतकर्ता और प्रधान की मौजूदगी में 12 बिंदुओं पर गांववालों से पूछताछ और स्थलीय सत्यापन किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्राविधिक परीक्षक अंकुर वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर 12 बिंदुओं पर जांच की गई है। जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंप दी जाएगी। वहीं बढ़यामाफी के प्रधान अर्जुन प्रसाद ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते विरोधी आरोप लगा रहे हैं। गांव के विकास कार्यों से विरोधी बौखलाए हुए हैं। ऐसा करके विरोधी प्रधान की छवि धूमिल करना चाह रहे हैं। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें