फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सैथवलिया-सुटेहरा गांव में मनरेगा विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता की टीएसी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्राम प्रधानपति ने अपने घर, सगे संबंधियों, पट्टीदारों और मृतक व्यक्तियो के नाम पैसा निकाल लिया
विज्ञापन


- टीएसी जांच के लिए 11 अक्तूबर को तिथि निर्धारित की गई

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत सैथवलिया-सुटेहरा गांव के मनरेगा विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता के शिकायत की जांच मंडलीय प्राविधिक परीक्षक, प्राविधिक सम्परीक्षा प्रकोष्ठ (टीएसी) बस्ती मंडल बस्ती के जरिए 11 अक्तूबर को होंगी। मंडलीय प्राविधिक परीक्षक बस्ती ने बीडीओ को पत्र लिखकर ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, जेई, तकनीकी सहायक को मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने के लिए निर्देशित करने को कहा है।

गांव के हफीजुर्रहमान ने संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम प्रधान पति ने मनरेगा विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता की है। ग्राम प्रधानपति ने मनरेगा कार्यों में अपने सगे संबंधियों, पट्टीदारों और मृतक व्यक्तियो के नाम से पैसा निकालने एवं वित्तीय कार्यो में घोर अनियमितता की है। संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती ने शिकायत को गंभीरता से लिया और मंडलीय प्राविधिक परीक्षक, सम्परीक्षा प्राविधिक प्रकोष्ठ (टीएसी) बस्ती मंडल बस्ती को जांच का आदेश दिया। सम्परीक्षा प्राविधिक प्रकोष्ठ ( टीएसी) बस्ती मंडल बस्ती के मंडलीय प्राविधिक परीक्षक अमित कुमार चौधरी ने टीएसी जांच के लिए 11 अक्तूबर की तिथि निर्धारित कर बीडीओ को पत्र भेजा। बीडीओ ओ पी पाठक ने बताया कि प्रकरण की जांच के दौरान ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, तकनीकी सहायक को 11 अक्तूबर को ग्राम पंचायत कार्यालय में सुबह 10.30 बजे मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित रहकर टीएसी जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। अनुपस्थिति की दशा में प्रतिकूल कार्रवाई की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान पति मोहम्मद आसिफ ने बताया कि आरोप निराधार है। गांव के विकास कार्यों से विपक्षी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी हार व रंजिश के चलते विपक्षी बौखला कर अनाप-शनाप व बेबुनियाद आरोप लगा रहा है, जिससे ग्राम प्रधान की बेहतर छवि धूमिल हो जाए। विपक्षी को मुंह की खानी पड़ेगी, कभी कामयाबी नही मिलेंगी। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें