फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों में बनेगी टैबलैब, छात्रों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा

Sun, 31 Aug 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अब परिषदीय स्कूलों में भी आधुनिक टैबलैब का निर्माण होगा। जल्द की टैबलैब निर्माण के लिए स्कूलों का चयन होगा। इसके बाद कार्ययोजना तैयार की जाएगी। टैबलैब के निर्माण के बाद छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय स्कूल हैं। इसमें 105 स्कूलों का पेयरिंग चल रहा है। उसमें से 10 विद्यालयों का चयन किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय परिसर को आकर्षक बनाने के लिए अतिरिक्त भूमि जरूरी है। इन स्कूलों में टैबलैब के साथ ही आकर्षक रंग-रोगन व फर्नीचर आदि की व्यवस्था होगी। ताकि बच्चों को रुचिपूर्ण शैक्षिक परिवेश उपलब्ध कराया जा सके।
इसको लेकर बीईओ को अपने-अपने ब्लॉक में ऐसे विद्यालयों का चयन करना है जहां पूर्ण चहारदीवारी, कक्षा-कक्ष, बिजली व्यवस्था से संतृप्त हो। बीएसए अमित कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही टैबलैब निर्माण की प्रकिया की जाएगी। इसके लिए स्कूलों का चयन किया जाएगा। इसके बाद सूची उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन

यह होती है टैबलैब : जिस तरह कंप्यूटर लैब में कंप्यूटर स्थापित किए जाते हैं। उसी तरह टैबलैब में टैबलेट लगाए जाते हैं। टैबलेट को एक मेज के ऊपर लगाया जाता है और इंटरनेट से जोड़ दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें