फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संघर्ष भारतीय राजनीति के लिए प्रेरणादायक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम बुधवार को भाजपा कार्यालय जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संघर्ष आज भी भारतीय राजनीति के लिए प्रेरणादायक है। डॉक्टर मुखर्जी ने उस समय जम्मू-कश्मीर में लागू अलग व्यवस्थाओं का विरोध किया और देश की एकता एवं समान नागरिक अधिकारों के पक्ष में आंदोलन किया।
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की जो बाद में वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के रूप में गठित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सेतभान राय, देवेंद्र मिश्र, गणेश पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, भूपेंद्र तिवारी , अर्जन चौधरी ,हैप्पी राय, कन्हैया वर्मा, अरविंद जयसवाल, भूपेंद्र सिंह,अमर राय, अनिरुद्ध निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें