क्रांगेस कार्यालय पर केक काटते जिलाध्यक्ष व अन्यफोटो स्रोत संवाद
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में मनाया। इस अवसर पर केक काटकर मिठाई बांटी गई और उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। देश की जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य राहुल गांधी कर रहे हैं, जिससे लोगों की उम्मीदें उनसे जुड़ी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर सुनील कुमार पांडेय, शांति देवी, अरुण पांडेय, नीलम चतुर्वेदी, फैजान खान, अजय सिंह, रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद