फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बहनोई की मौत,साला घायल

Mon, 29 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
  बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुरुआर निवासी 35 वर्षीय सीताराम पुत्र गया प्रसाद रविवार को दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम भिउरा में अपनी ससुराल आया था।
विज्ञापन

  सोमवार की सुबह वह अपने साले मोहन पुत्र अवधराम उम्र 25 वर्ष  को साथ लेकर क्षेत्र के ही ग्राम परसा शेख में अपनी बहन से मिलने उसकी ससुराल जा रहा था। साइकिल सवार साले और बहनोई पिपरा बोरिंग से आगे खटियावां के पास पहुंचे थे।
 उसी दौरान मेंहदावल की तरफ से तेज गति से गुजरी एक पिकअप ने साइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में सीताराम के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि मोहन भी बेहोश हो गया।
विज्ञापन

 घटना के बाद आस-मौजूद ग्रामीण एकत्रित होकर घायलों को संभालने लगे। मौके का फायदा उठाकर पिकअप चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
 बाद में मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। उसी दौरान ग्राम प्रधान मो. मोबीन और भिउरा निवासी रणजीत यादव भी मौके पर पहुंच गए। दोनों लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
 डॉक्टरों ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया। उपचार शुरू होने से पूर्व ही घायल मोहन को होश में आ चुका था। चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया।
 घटना से सहमा मोहन काफी देर तक अचेत था, काफी देर के बाद उसकी स्थिति सामान्य हुई और डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर मौजूद सीताराम के रिश्तेदारों ने बताया कि अपने घर का वही एकलौता कमाने वाला था। सीताराम के तीन बच्चे हैं, इसमें रीमा नौ वर्ष, सीमा सात वर्ष और संजय तीन वर्ष का हैं।
 लोगों का कहना था कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। सीताराम की सास का रो-रो कर बुरा हाल था। उसे अपनी पुत्री के बेवा होने का गम सताए जा रहा था। रो-रो कर वह कह रही थी कि उसकी पुत्री गुज्जा अपने बच्चों का पालन पोषण अब कैसे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें