फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वामी विवेकानंद ने लक्ष्य के प्रति अडिग रहने का दिया था मंत्र

Tue, 13 Jan 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हीरालाल इंटर कॉलेज में विवेकानंद की जयंती पर मौजूद लोग-स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक, कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के 49 शिक्षकों सहित कुल 60 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण किया।
विज्ञापन

जिला प्रमुख डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और लक्ष्य के प्रति अडिग रहने का मंत्र दिया। उनका संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक प्रयास करो” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना होना चाहिए। तहसील प्रमुख संत मोहन त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों में राष्ट्र निर्माण की स्पष्ट दिशा निहित है। यदि युवा पीढ़ी उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करे, तो सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति को जीवन का आधार बनाने की अपील की। इस अवसर पर जिला सहसंयोजक गौरी पांडेय, प्रांत एसएफएस सहसंयोजक रविशंकर सिंह, अंकुर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें