सेमरियावां। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग सेमरियावां की ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने में जुटा है। प्रधानमंत्री का सपना है कि देश को टीबी मुक्त बनाया जाए। इस अभियान को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 100 दिवसीय टीबी अभियान चला रहा है।
सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए टीबी के संदिग्ध मरीजों को खोजने के लिए व्यापक स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान चल रहा है। पंचायती राज विभाग और स्वास्थ्य विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। सफलता प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
इस अभियान के लिए ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और स्थानीय समुदायों को लगाया गया है। 100 दिवसीय टी बी अभियान के तहत सेमरियावां ब्लाॅक के टेमारहमत व चंगेरा मंगेरा में शिविर आयोजित किया गया। संवाद