फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बने तीन जोन, 10 सेक्टर में बंटे केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए तैयारियां हो रही हैं। जिले में इस बार 94 केंद्रों पर 54,240 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा की शुचिता के लिए सभी केंद्रों को तीन जोन व 10 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके साथ ही छह सचल दल बनाए गए हैं। यही नहीं पांच केंद्र संवेदनशील है। जिनकी निगरानी की जाएगी।
इस बार बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 28,392 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 25,848 परीक्षार्थी होंगे। इंटरमीडिएट की प्रायोगिक विषय वाले सभी परीक्षार्थियों की परीक्षाएं दो से नौ फरवरी के बीच ली जा चुकी है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। साथ ही तीन जोनल व 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट निरंतर निरीक्षण कर परीक्षा की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में केंद्रीय निगरानी कक्ष बनाया गया है। जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। जिले में पांच परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि स्ट्रांग रूम लगातार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों से कहा गया है कि वे सभी कैमरों की जांच करते रहे। बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस संबंध में केंद्राध्यक्षों की बैठक कर सभी नियम व जानकारी दे दी गई है। परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें