फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्या इंटर नेशनल विवाद मामला ः स्क्ूल प्रबंधक और छात्र में हुई सुलह

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक और छात्र के बीच हुआ समझौता
विज्ञापन

सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में हुई बवाल का मामला
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी खलीलाबाद में कुछ दिन पूर्व हुए बवाल के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। एकेडमी के प्रबंधक और एक छात्र के परिजनों ने रविवार को खलीलाबाद में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की और पुराने संबंधों का हवाला देकर आपसी समझौते की बात कहीं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को भी वापस लेने को कहा। बवाल के बाद मामले में प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी की ओर से दो छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था जबकि छात्र विशाल शर्मा की ओर से प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
मुरादपुर निवासी छात्र विशाल शर्मा के पिता शिवदयाल शर्मा ने कहा कि उनका बेटा (विशाल शर्मा) सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में कक्षा 12वीं का छात्र है। सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी उसके पड़ोस गांव भिटहा के निवासी है और उसके परिवार से उनके अच्छे संबंध है। 31 अगस्त को कुछ शिक्षकों के उकसाने पर सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में छात्रों और उपद्रवी शिक्षकों के जरिए तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाई गई थी। कुछ लोगों के बहकावे में आकर उनके बेटे ने प्रबंधक और दो अन्य पर केस दर्ज कराया था। प्रबंधक से उनकी कोई रंजिश नहीं है। लिहाजा, वह बेटे की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेंगे।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में मौजूद एकेडमी के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि विशाल शर्मा मेधावी छात्र है। कुछ गलत छात्रों की संगत में पड़कर उसने ऐसा किया। उनकी ओर से विशाल के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा वापस लिया जाएगा। उन्होंने घटना के पीछे रालोद नेता गंग सिंह सैथवार को मुख्य जिम्मेवार बताया। कहा कि वे बीजेपी से टिकट मांग रहे थे लेकिन बीजेपी ने गंगा सिंह को टिकट न देकर उनके बड़े भाई को टिकट दे दिया। इसी वजह से वे राजनीतिक द्वेष रखते हैं और अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसे कृत्य करा रहे हैं, जिससे कि उनकी, उनके भाई की और उनके स्कूल की छवि खराब हो।
न्याय के लिए खड़े हुए पीड़ित छात्रों के साथ : गंगा सिंह
रालोद के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार ने कहा कि उनका सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक और उनके परिवार से कोई राजनीतिक दुश्मनी नहीं है। घटना को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। उसी के बाद वह पीड़ित छात्र के परिजनों से संपर्क किए और न्याय के लिए पीड़ित छात्रों के साथ खड़े हुए। उन्हें इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।
तोड़फोड़ मामले के आरोपी शिक्षक को भेजा गया जेल
सीसीटीवी फुुटेज से हो रही अन्य आरोपियों की पहचान
छह नामजद आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी का हो रहा प्रयास
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में हुए बवाल के मामले में रविवार को एक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। कोतवाल श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि 31 अगस्त को सूर्या इंटर नेशनल एकेडमी खलीलाबाद में कुछ उपद्रवी शिक्षकों के उकसाने पर कुछ छात्रों व शिक्षकों के जरिए तोड़फोड़ की गई थी। इस मामले में छह नामजद शिक्षक समेत 40 अज्ञात पर गोलबंद होकर स्कूल में तोड़फोड़ करने, साजिश रचने आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। विवेचना से सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में अध्यापन कार्य करने वाले आरोपी शिक्षक रघुवंश मणि पुत्र केशव प्रसाद का नाम प्रकाश में आया। रविवार को आरोपी शिक्षक रघुवंश मणि को शहर के मुखलिसपुर रोड से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर एक कोचिंग सेंटर के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी शिक्षक ने पूछताछ में बताया कि अजय शुक्ला नाम के शिक्षक के बहकावे में आकर वह लोग घटना में शामिल हुए थे। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज से अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। शेष छह नामजद आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

रालोद नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में चार पर केस
संतकबीरनगर। रालोद के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रविवार को आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कोतवाल श्रीप्रकाश यादव के मुताबिक रालोद नेता गंगा सिंह सैंथवार का आरोप है कि संतोष चतुर्वेदी, शशांक पांडेय, सुनील यादव और उमेश पटेल नाम पता अज्ञात आपस में फेसबुक पर वार्ता कर रहे थे। उसी दौरान उक्त लोग रालोद नेता गंगा सिंह सैथवार को फेसबुक पर ही गाली गलौज देते हुए जानमाल की धमकी दी। इसी मामले में रालोद नेता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया। रालोद नेता से फेसबुक पर की गई टिप्पणी आदि का रिकॉर्ड मांगा जाएगा। उसके बाद विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें