फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे शुरू

Sat, 10 May 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर से संचालित महुली फीडर पर शनिवार को स्मार्ट प्री-पेड मीटर के लिए सर्वे शुरू हुआ। इस दौरान पहले दिन 72 उपभोक्ताओं के घर और प्रतिष्ठान के लिए सर्वे कार्य पूरा हुआ। कनेक्शनधारियों को जागरूक बनाने के लिए पंफलेट वितरित किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप यूपी पावर कारपोरेशन द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के पहले चरण में नगरीय क्षेत्र में कार्य लगभग समाप्ति की तरफ है। इसके बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में दूसरे चरण के अभियान का आगाज हो गया है। इसी क्रम में महुली कस्बा के बस्ती रोड पर 250 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं का सर्वे शुरू हुआ। अवध जीवा इंफ्रास्ट्रक्चर की देखरेख में लगने वाले स्मार्ट मीटर के बारे में कनेक्शनधारियों को जानकारी भी मुहैय्या कराई गई।
बताया गया कि इससे लगने से फाल्स बिल के साथ प्रति माह रीडिंग नही करानी होगी। किरायेदार और मकान स्वामी के बीच बिल को लेकर विवाद नहीं होगा। उपभोक्ता घर से ही रिचार्ज कर बिजली प्रयोग कर सकेगा। बिजली बिल में दो प्रतिशत छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें