रोसयाबाजार। सरकार जहां स्वच्छ जल पीने को बढ़ावा दे रही है। वहीं प्राथमिक विद्यालय नकहा में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित पानी उगल रहा है। जिससे बच्चों को पानी पीने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
प्राथमिक विद्यालय नकहा में पढ़ने वाले बच्चे या तो अपने घरों से बोतल में पानी भर कर लाते हैं या दूसरे जगह पर जाकर पानी पीते हैं। हैंडपंप वर्षों से दूषित जल उगल रहा है जिम्मेदार उसके प्रति लापरवाह बने हुए है। हैड पंंप को ठीक कराने को लेकर हेडमास्टर दिलीप कुमार कुशवाहा ने विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत की लेकिन अभी तक उसे ठीक नहीं किया गया।
सहायक विकास अधिकारी पौली सभाजीत यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो सचिव को भेज कर जानकारी लेकर हैंडपंप ठीक कराया जाएगा।