फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दूध, पनीर और खोवा को लेकर चलेगा सर्वे अभियान

Mon, 03 Jun 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दूध, पनीर और खोवा में मिलावट को लेकर आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने जनपद में नमूना सर्वे अभियान चलाने के निर्देश दिया है। इस अभियान के तहत जनपद से दूध, पनीर आदि का सौ नमूना लेकर लैब को भेजा जाएगा। यह अभियान 10 जून के बाद चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में दूध,पनीर, खोवा और मिठाइयों के नमूने लेकर भेजे गए लैब में 50 फीसदी से अधिक नमूने अधोमानक पाए गए हैं। प्रदेश में अन्य जनपदों का भी लगभग यही हाल है। मिलावट की सही स्थिति जानने के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के निर्देश पर खाद्य विभाग सर्वे अभियान चलाएगा। इसके तहत दूध, पनीर, खोवा का सौ नमूना लेकर लैब को भेजा जाएगा।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जेपी तिवारी ने बताया कि विभाग के निर्देश पर 10 जून के बाद से दूध, पनीर, खोआ और मिठाइयों का सर्वे अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सौ नमूना लेकर जांच के लिए लैब को भेजा जाएगा। विभाग यह जानना चाहता है कि मिलावट की सही स्थिति क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें