फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टॉपरों के सम्मान के साथ ही कॅरियर संवारने के दिए जाएंगे टिप्स

Mon, 03 Jun 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में पांच जून को इंटरमीडिएट पास छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह एवं निःशुल्क कॅरियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया है। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालय से इंटरमीडिएट पास छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के शीर्ष 50 उच्चतम अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। इस प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कॅरियर काउंसलिंग के लिए बीएनसीईटी लखनऊ से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर हरिहर पांडेय तथा आईटीएम मेरठ के बायोकेमेस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव राय तथा नीट और जेईई की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए लखनऊ के कौत्स कुमार को बुलाया गया है।
यह प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग सेशन आर्ट, कॉमर्स, व्यवसायिक, गणित एवं जीव विज्ञान सभी वर्ग के हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं के लिए है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी एवं भौतिकी प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि निशुल्क कॅरियर काउंसलिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं के कक्षा 12 पास करने के बाद क्या-क्या भविष्य हो सकता है, उस संभावना पर विशेषज्ञों से विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें