फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमोहरा दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों का आत्मसमर्पण बना चर्चा का विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जमोहरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में तीन वांछित आरोपियों का अधिवक्ताओं के साथ धनघटा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण करना और उसी दिन चौथे आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

सवाल उठ रहे हैं कि क्या संभावित पुलिस मुठभेड़ या हाफ एनकाउंटर की आशंका के चलते तीनों ने थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देने का रास्ता चुना? उन्हें अधिवक्ताओं के साथ थाने पहुंचने की सलाह किसने दी? हालांकि, इन परिस्थितियों को लेकर पुलिस की ओर से कोई अलग आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
जमोहरा गांव में 15 नवंबर को पुरानी रंजिश को लेकर खेत की जुताई कर रहे चार लोगों पर लाठी-डंडों, बल्लम, फरसा और अवैध असलहों से हमला किया गया था। इसमें प्रहलाद यादव और रामकेश यादव की मौत हो गई थी, जबकि सहसराम यादव और घनश्याम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने 10 से अधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन


मंगलवार को मामले में तीन वांछित आरोपी आकाश यादव, सुग्रीव यादव और सुनील यादव अधिवक्ताओं के साथ धनघटा थाने पहुंचे। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी थाना परिसर से दर्शाई है।
पुलिस ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई है। दो लोगों की हत्या और दो के गंभीर रूप से घायल होने के इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है, लेकिन तीन आरोपियों के थाने पहुंचने की परिस्थितियां अब भी चर्चा के केंद्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें