फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद बहाल हुई सप्लाई

Sun, 10 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 उप केंद्र पर कार्यरत संविदाकर्मी वीरेंद्र कुमार, जीतबहादुर, हरीनाथ, अरविंद गौड, दशरथ प्रसाद, सोभनाथ, गोरख तिवारी, ध्रुवचंद्र आदि का कहना है कि उन्हें जून माह से मानदेय नहीं मिला। सात महीने हो गया बगैर पैसे का काम करते जिससे आर्थिक तंगी आ गई है। ठेकेदार और जेई हमेशा केवल जल्द मानदेय देने का आश्वासन देते चले आ रहे हैं। मानदेय न मिलने से परेशान होकर काम को बंद कर देना पडा।
विज्ञापन

 विद्युत कर्मियों के काम बंद कर देने के कारण उप केंद्र से जुड़े गांव बड़गो, बसवारीगांव, लोहरैया, टाडा, खाजो , भरवल परबता समेत करीब 200 गांवों की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। ग्रामीण सोनू, राजन राय, नीतीश राय, अशोक राय, जगमोहन, दिलीप, रामसुरेश कलेश आदि का कहना है कि 24 घंटे से अधिक का समय हो गया विद्युत नही आई, जिससे मोबाइल तक चार्ज करना कठिन हो गया है।
विद्युत सप्लाई बाधित और कर्मियों के हड़ताल की सूचना पर उप केंद्र ठेकेदार रहमान पहुंचे और कर्मियों को जल्द मानदेय देने का आश्वासन दिए। ठेकेदार का कहना है कि कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर दिए है। विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई है। जल्द ही बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विद्युत सप्लाई ठप होने की जानकारी नहीं
उपकेंद्र कोचरी से जुड़े संविदा कर्मियों ने मानदेय की मांग को लेकर हड़ताल की थी, उनके मानदेय की व्यवस्था कर दी गई है। जहां तक गांवों की विद्युत सप्लाई बाधित रहने की बात है तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस समय विद्युत आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें