फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में 165 लीटर शराब बरामद

Sun, 10 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसओ महुली संतोष तिवारी ने बताया कि नौ जनवरी को नाथनगर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे था। उसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि मानपुर स्थित ईट भट्ठे पर शराब निकाला जा रहा है। महुली चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे उप निरीक्षक प्रदीप सिंह को साथ लेकर ईट भटठे पर छापेमारी की।
विज्ञापन

जहा तीन कमरों में शराब बनाने का कार्य चल रहा था। घेराबंदी कर शराब बना रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें एक का नाम सिन्टू निवासी परमेश्वरपुर थाना महुली, टाइगर निवासी मोहयाजादी थाना मार्डर जिला राची झारखंड, सोमर निवासी शेरो, थाना बेड़ो, जिला राची झारखंड, शनिचरा निवासी थाना मार्डर, जिला राची झारखंड, फूलदेव निवासी बछईया, थाना चान्हों, जिला राची झारखंड, एतवा निवासी दर्जीजाड़ी, थाना मार्डर, जिला राची झारखंड है। पकड़े गये ब्यक्तियों के पास से 165 लीटर कच्ची दारू व शराब बनाने का उपकरण के साथ तीन कुन्तल लहन भी बरामद हुआ। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें