फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुबह से निकली धूप...पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंडी

Sat, 16 Nov 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम एक बार फिर बदल गया है। तीन दिनों से दिख रहा कोहरे का असर शनिवार को नजर नहीं आया। सुबह से ही तेज धूप निकली, जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत नहीं हुई है। वहीं दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्यिसय की गिरावट आई है। पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में लोग सुबह और शाम ऊनी कपड़े पहन कर ही निकल रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही धूप निकली और कोहरा से लोगों को निजात मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया है। अगले सप्ताह में ठंड में और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें