धनघटा। तहसील क्षेत्र के बकैनिया पकड़ी गांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में मऊ के सुनील राजभर प्रथम स्थान पर रहे। जबकि बनारस के टिंकू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक गणेश चंद्र चौहान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने में मदद करते हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए धावकों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में सुनील राजभर (मऊ) प्रथम स्थान, टिंकू (बनारस) द्वितीय स्थान, संदीप यादव (गोरखपुर) तृतीय स्थान पाकर धावकों के चेहरे खिले। इस अवसर पर अमर राय, शुभम पांडेय, नितेश पांडेय, राकेश चतुर्वेदी, राणा प्रताप सिंह, अनिल यादव, प्रभु नाथ यादव मनोज यादव, अखिल पांडेय, रविंद्र यादव, आयोजक नितेश यादव, अजय राजभर, व्यवस्थापक सरबजीत यादव, संचालक कन्हैया लाल यादव, अमित पांडेय, सुखदीप यादव, संयोजक दिलीप यादव, हीरालाल यादव, रविंद्र यादव, विशाल गौतम, सुमित गौतम, अंश चौधरी, अनूप यादव, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।