फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसम में बदलाव बच्चों को कर राह बीमार

Fri, 07 Nov 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल मे बच्चे की जांच करते डॉ डीपी सिंह-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में आया बदलाव बच्चों को अधिक बीमार कर रहा है। छोटे बच्चे निमोनिया व डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना जिला अस्पताल में 150 से ज्यादा बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहें हैं। इसमें सबसे अधिक सर्दी, जुकाम, बुखार आदि रोगी होते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक 1012 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। इस दौरान सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल के 360 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें बीमार बच्चों की संख्या 135 रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों को गुनगुना पानी दें। इसके साथ ही बाहर जंक फूड, बाहर के कटे फल का सेवन करने से बचें। बच्चों को ठंड से बचा कर रखें। बच्चों में बुखार और खांसी सामान्य से ज्यादा दिनों तक रह रही है। इसके कारण दवा की डोज बढ़ाने की जरूरत पड़ती है।
डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति जब खांसता या छींकता है, तो वायरस और बैक्टीरिया सांस के जरिए फैलकर सकते हैं। बताया कि इस समय मौसम ठंड है ऐसे में बचाव करना जरूरी है। सबसे ज्यादा इसकी चपेट में बच्चे ही आते है। इसलिए खान पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें