फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आग लग की घटनाओं के रोकथाम के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्नि सचेतकों के साथ अग्निशमन अधिकारी ने की बैठक
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद के विभिन्न ब्लाॅकों में कार्यरत अग्नि सचेतकों को फायर स्टेशन खलीलाबाद पर बुलाकर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वितीय अशोक यादव ने बैठक की। वर्तमान में आग लगी की घटनाओं को देखते हुए अग्नि सचेतकों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

उनको विशेषकर फसलों के आग की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय संसाधनों से आग नियंत्रित करने की जानकारी दी गई। अग्नि सचेतकों को निर्देशित किया गया कि स्थानीय स्तर पर स्थानीय जल स्रोतों की जानकारी रखें, जिससे फायर टैंकरों में पानी की आवश्यकता होने पर पानी प्राप्त किया जा सके। साथ ही अपने क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण विभागों विशेषकर अग्निशमन विभाग, पुलिस, विद्युत विभाग एवं लेखपाल आदि के फोन नंबर अपने पास रखें, ताकि आकस्मिक स्थिति में आवश्यकतानुसार उन्हें भी समय से सूचित किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें