फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चीनी के थोक व्यापारी पोर्टल पर स्टाॅक की स्थिति घोषित करें

विज्ञापन
दुकान में बिक्री के लिए रखी गई चीनी। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वर्तमान में चीनी का पर्याप्त स्टाॅक उपलब्ध है। कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरों एवं अफवाहों का संज्ञान लेते हुए डीएम आलोक कुमार ने जनपदवासियों से ध्यान न दिए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जन सामान्य अपनी आवश्यकता के अनुरूप चीनी खुले बाजार से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने जनपद के सभी थोक व्यापारियों से अपेक्षा की है कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पोर्टल पर चीनी के स्टाॅक की स्थिति तत्काल घोषित करें एवं उसे नियमित रूप से अद्यतन/ अपडेट भी करें। उन्होंने कहा कि जनपद के थोक व्यापारियों के स्टाॅक की आकस्मिक जांच कराई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति, व्यापारी जमाखोरी, कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
000000000000000000000000
चीनी के बढ़ते दाम ने लोगों की बढ़ाई चिंता
लोहरैया। त्योहारों का मौसम नजदीक आते ही लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। रक्षाबंधन, दुर्गा पूजा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। ऐसे में त्योहारों के दौरान मिठाई, पकवान और अन्य खाद्य सामग्री तैयार करना आम परिवारों के लिए पहले से अधिक महंगा साबित हो सकता है। चीनी दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुओं में शामिल है। सुबह की चाय से लेकर बच्चों के नाश्ते और घरों में बनने वाले मिष्ठान तक इसका नियमित उपयोग होता है। पतजू गांव निवासी गृहिणी संजू कसौद ने कहा कि महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। टांड़ा निवासी मुन्नी पांडेय ने कहा कि चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयां और महंगी हो जाएंगी, जिसका सीधा असर हर परिवार के बजट पर पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें