फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठंड के मौसम में बढ़ रहे शुगर के मरीज

Fri, 12 Dec 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़- संवाद - फोटो : विश्वविद्यालय
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ठंड की दस्तक के साथ लोगों की दिनचर्या बदल गई है। शारीरिक गतिविधियों में कमी का सबसे ज्यादा असर शुगर के मरीजों पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में शुगर की जांच कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 100 के करीब पहुंच गई है। जबकि कुछ दिन पूर्व तक यह संख्या 40 से 50 के बीच रहती थी। इनमें कई मरीजों का शुगर स्तर 300 से भी अधिक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में गिरावट के कारण सुबह उठने तथा टहलने से परहेज करने वालों की संख्या बढ़ी है। इसका परिणाम यह है कि कई मरीजों की शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। चिकित्सकों का कहना है कि नियमित व्यायाम और दिनचर्या में बदलाव से इंसुलिन बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसके कारण शुगर का स्तर बढ़ जाता है और वजन भी बढ़ने लगता है। ठंड के मौसम में शुगर मरीजों को अपनी दिनचर्या में नियमित रखना बेहद जरूरी है। सूर्य निकलने के बाद टहलने जाना बेहतर रहता है। सुबह बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और खुद को पूरी तरह ढककर ही जाएं ताकि ठंड का प्रभाव शरीर पर न पड़े। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ रमाशंकर ने बताया कि ठंड के मौसम में शुगर के मरीजों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। यदि बाहर टहलने न जा सकें तो घर पर ही व्यायाम अवश्य करें।
0
आलू का सेवन न करें
संतकबीरनगर। सीएचसी खलीलाबाद अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि सर्दी के मौसम में बीपी, शुगर की बीमारी लोगों में अधिक प्रभावी हो रही है। इससे बचाव के लिए प्रभावित लोगों को आलू का सेवन नहीं करना चाहिए। आलू से मिलने वाली कैलोरी को लोग दिनभर में खपा नहीं पाते हैं। कैलोरी शरीर में अधिक बढ़ने पर बीपी, शुगर की बीमारी होने की अधिक संभावना रहती है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 40 से 60 मरीज बीपी, शुगर की नियमित जांच कराने के लिए आ रहे हैं। आलू में स्टार्च की मात्रा अधिक होने से शुगर की बीमारी को बढ़ाता है। आलू के विकल्प के तौर पर हरी सब्जियों और फल का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुगर बढ़ने के लक्षण

- बेहोशी आना
- धुंधला दिखाई देना
- मतली आना
- अधिक प्यास लगना
00000000000

इस तरह करें शुगर नियंत्रित

- एक घंटा रोज तेज गति से टहलें
- प्रतिदिन साइकिल चलाएं
- पानी का अधिक सेवन करें
- भोजन में हरी सब्जी, मौसमी फल शामिल करें
- प्रतिदिन योग करें
00000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें