संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के हाईवे पर कुर्थियां के पास बृहस्पतिवार तड़के बस की टक्कर से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों कार सवार बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार गोरखपुर से बस्ती की तरफ जा रही बाबा ट्रेवल्स की बस सुबह करीब पांच बजे सामने जा रही कार में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार सलेमपुर देवरिया निवासी अमित कुमार व गोरखपुर के झंगहा निवासी कार चालक मेहताब आलम बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया। संवाद