फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर संघर्ष में सफल होता है मजबूत संगठन: जनार्दन

Sat, 15 Apr 2017 11:59 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाकियू की बैठक शनिवार को धनघटा तहसील बाग में हुई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए तहसील के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र ने कहा कि किसी काम की सफलता के लिए एकता और मजबूती जरूरी होती है। मजबूत संगठन के बल पर ही भाकियू किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघर्ष करता रहेगा। 
विज्ञापन

  बैठक के दौरान धनघटा तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें दयाराम कन्नौजिया और शिवनाथ गौड को तहसील उपाध्यक्ष, रामफूल यादव व सीताराम यादव को तहसील सचिव तथा राधेश्याम गुप्ता को तहसील संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह बाकेलाल, जोखन प्रसाद सहदेव को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की जली हुई फसल का मुआवजा अभी तक नही दिया गया उसे तत्काल दिया जाए और पौली क्षेत्र के किसानों के विरुद्घ दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाए। यदि पुलिस किसानों का उत्पीड़न की तो भाकियू के लोग चुप नही बैठेंगे इसके लिए बृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर संगठन के मंडल अध्यक्ष सुभाष किसान, तहसील अध्यक्ष रामचेत चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष रामदरश यादव, रामशंकर यादव, मंगरु यादव, पंचराम गौड, रामरेखा शर्मा, रामरुप चौधरी, शांति देवी, सुशीला, भोला प्रसाद गुप्ता, रामकेवल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें